भारतीय महिला फुटबॉल टीम कल मंगोलिया से भिड़ेगी

चियांग माई (थाईलैंड), 22 जून (वार्ता) भारतीय सीनियर महिला टीम सोमवार को ग्रुप बी मुकाबले में मंगोलिया की टीम के खिलाफ एएफसी एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

चियांग माई स्टेडियम की 700वीं वर्षगांठ पर 70वीं रैकिंग वाली भारतीय महिला टीम 126 रैंकिंग पर काबिज मंगोलिया की टीम से मुकाबला करेगी।

एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में भारतीय फुटबॉल की टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है।

भारतीय टीम 23 जून को मंगोलिया, 29 जून को तिमोर लेस्ते, दो जुलाई को इराक और पांच जुलाई को मेजबान थाईलैंड से मुकाबला करेगी। भारतीय टीम के सभी मुकाबले चियांग माई स्टेडियम खेलें जायेंगे। केवल ग्रुप विजेता ही मार्च 2026 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगे। एएफसी महिला एशियाई कप 2026 फीफा महिला विश्व कप ब्राजील 2027 के लिए क्वालीफायर के रूप में भी काम करेगा।

एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम इस प्रकार है:-

गोलकीपर: एलंगबाम पंथोई चानू, मोइरांगथेम मोनालिशा देवी और पायल बासुदे।

डिफेंडर: हेमाम शिल्की देवी, किरण पिस्दा, मार्टिना थोकचोम, नगंगबाम स्वीटी देवी, फंजौबाम निर्मला देवी, पूर्णिमा कुमारी, संजू और सोरोखैबम रंजना चानू।

मिडफील्डर: अंजू तमांग, ग्रेस डांगमेई, कार्तिका अंगमुथु, नोंगमैथेम रतनबाला देवी, प्रियदर्शिनी सेलादुरई और संगीता बासफोर।

फॉरवर्ड: लिंडा कोम सर्टो, मालविका पी, मनीषा कल्याण, प्यारी ज़ाक्सा, रिम्पा हलदर और सौम्या गुगुलोथ।

Next Post

ईरान: हर दिन लौट रहे 10 हजार अफगानी शरणार्थी

Sun Jun 22 , 2025
काबुल, 22 जून (वार्ता) मध्य पूर्व में युद्ध और असुरक्षा के चलते ईरान में रह रहे लगभग 10 हजार अफगानी शरणार्थी हर दिन अपने वतन लौट रहे हैं। अफगान मीडिया संगठन टोलो न्यूज़ ने शनिवार रात को यह जानकारी दी। टोलो न्यूज़ ने इस्लाम क़ला सीमा चौकी के उप निदेशक […]

You May Like