महिला से छेड़खानी पर खाती समाज ने दिया ज्ञापन

देपालपुर: विगत दिनों अटाहेड़ा गांव में महिला के साथ हुई छेड़छाड़ और अश्लील इशारे करने पर गांव के ही रितेश केलवा के खिलाफ देपालपुर पुलिस थाने पर आवेदन दिया गया था. पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर खाती समाज के समाज जनों ने बड़ी संख्या में आकर अनुविभाग अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

इस दौरान सरपंच संजय बरगढ़, उप सरपंच नवीन पटेल, सुमित ढागा, छोटू पटेल, महेश गांधी, सुमित सेठ, धीरज चौधरी, दीपक पटेल आदि समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद थे. समाज जनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि इस घटना ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.

Next Post

सडक़ पर फैली गंदगी से राहगीर हो रहे परेशान

Wed Jan 22 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like