
रीवा। कांग्रेस कार्यालय में मनगवां एवं गुढ़ विधानसभा के प्रभारी, ब्लाको के प्रभारियों, ब्लाक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई.
जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी की भावना के अनुसार ब्लाक अध्यक्षों एवं मण्डलम अध्यक्षों की संगठन को प्रभावी बनाने मे महती भूमिका हैं. श्री शर्मा ने जोर देकर कहा कि हमारे नेता मण्डलम अध्यक्ष को काफी महत्व देना चाहते हैं, इसलिए मण्डलम अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने मण्डलम मे ग्राम पंचायतों/नगर परिषदों मे कमेटियों का गठन करें. उन्होने कहा कि कमेटियों के गठन मे हमें काफी सावधानी रखनी हैं, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही कमेटी मे स्थान दिया जायें. कांगे्रस जनों का भाजपाईयों के इशारे पर नाम काटा जा रहा है इसकी सतत निगरानी करना बी एल ए के साथ-साथ सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं मण्डलमों अध्यक्षों की जिम्मेदारी हैं. भाजपा सरकार हर प्रकार का षडयंत्र कर आगामी चुनाव की तैयारी कर रही हैं, जिसकी सतत निगरानी करके उस षडयंत्र को विफल करने का काम करें. इस अवसर पर विधानसभा गुढ प्रभारी रमेश द्विवेदी, कुवंर कपिध्वज सिंह, बबिता साकेत, संगठन प्रभारी रवि तिवारी, कार्यालय प्रभारी सत्यनारायण तिवारी, हर्षलाल शुक्ला, प्रदीप अवस्थी, महेन्द्र उपाध्याय, राजेश पाण्डेय राजू, डॉ अजीत पाण्डेय, आदि लोग मौजूद रहे.
