बोतल फेंक कर महिला को गालियां देकर दी जान से मारने की धमकी

इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. होल्कर अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने ऊपर रहने वाले युवक पर गाली गलौज, अभद्र भाषा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.राजेंद्र नगर थाना नीरज बिरथरे ने बताया कि फरियादी गीता गर्ग, उम्र 55 वर्ष, निवासी फ्लैट नंबर 15, होल्कर अपार्टमेंट, माणिकबाग रोड ने शिकायत दर्ज कराई है.

फरियादी ने बताया कि रात करीब 9 बजे उसके फ्लैट के ऊपर रहने वाला युवक मन्नी सलूजा पहले उसके बेटे राहुल के साथ मां बहन की अश्लील गालियां दे रहा था. बेटे ने विवाद से बचते हुए बात को नजरअंदाज कर दिया और अपने काम से बाहर चला गया. इसी बात को लेकर रात में आरोपी उनके घर के किचन की खिड़की के पास आया और वहां एक बोतल फेंक दी.

जब फरियादी ने बाहर निकलकर पूछताछ की कि उसने खिड़की के पास क्या फेंका है, तो आरोपी ने उसे देखते ही गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। फरियादी के अनुसार फेंकी गई बोतल से दुर्गंध भी आ रही थी. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल की जांच की जा रही है.

Next Post

यूनानी अस्पताल का पुराना भवन बना कचरा घर, आयुष भवन में संचालित हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

Fri Jan 9 , 2026
सलामतपुर: सांची विकासखंड के दीवानगंज में स्थित यूनानी अस्पताल का पुराना भवन इन दिनों बदहाल स्थिति में है। देखरेख के अभाव में यह भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है और अब कचरा घर के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले इस भवन में […]

You May Like