श्वान पर फेविकोल डालकर किया ‘मॉक एड’, पशुप्रेमियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इंदौर: शहर में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला महाकाल चौराहे का है, जहां दो युवक और एक युवती ने एक श्वान पर फेविकोल डालकर कथित रूप से मॉक ऐड नकली विज्ञापन शूट किया. इस अजीब हरकत का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और पशुप्रेमियों में रोष है.
पशुप्रेमी प्रियांशु जैन ने नव भारत को मय दस्तावेजों के बताया कि सपना-संगीता क्षेत्र स्थित महाकाल चौराहे पर एक श्वान की पूंछ पर फेविकोल डाला जा रहा था.

आसपास मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो तुरंत युवती और युवकों को रोका और कारण पूछा. पहले तो इसे “विज्ञापन शूट” बता कर बात टालने लगे, लेकिन जब लोगों ने विरोध तेज किया तो युवती ने सफाई दी कि वे फेविकोल की ताकत दिखाने के लिए मॉक ऐड कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें यह भी सामने आया कि इसी युवक ने पहले बिल्लियों पर भी ऐसा ही कारनामा किया था.

जब उससे पूछा गया कि किस कंपनी ने ऐसा करने को कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया कि उन्हें किसी ब्रांड ने अधिकृत नहीं किया. इस घटना के बाद पीपल फॉर एनिमल की जिला प्रमुख प्रियांशु जैन ने वायरल वीडियो के आधार पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पशुप्रेमियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ गैरकानूनी हैं, बल्कि समाज में विकृत मानसिकता को बढ़ावा भी देती हैं. फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

Next Post

खरगे, सोनिया ने करगिल नायकों को दी श्रद्धांजलि

Sat Jul 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1999 के करगिल युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को बरसो तक ‘भारत के इतिहास में वीरता का स्वर्णिम […]

You May Like