ननि के कचरा वाहन अब धक्केे के सहारे

कंडम हो चले वाहन, ढक्कन भी टूटे

जबलपुर, नवभारत। नगर निगम के कचरा वाहन अब धक्के के सहारे चल रहे हैं। शहर के अधिकांश मोहल्लों में ये कचरा वाहन चालू स्थिति में पहुंचते तो है, लेकिन कचरे को बटोरने के बाद वापस शुरू नहीं हो पाते हैं। आलम यह है कि कचरा वाहनो में मौजूद चालक और परिचालक को धक्का देकर इन कंडम वाहनों को स्टार्ट किया जाता है। वाहनों में कचरे को संभालने के लिए लगे ढक्कन भी टूट चुके है जिसके चलते कचरा ओवरफ्लो होकर आसपास के क्षेत्र में फैल जाता है। जानकारों ने बताया कि कर्मियों द्वारा कचरा उठाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन निगम की गाडिय़ां स्वच्छता की इस मुहिम में साथ नहीं दे पा रही है। हाल यह है कि इन गाडिय़ों को धक्का देकर चालू किया जा रहा है। वही निगम के सहायक यंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही होने की बात कही है।

सफाई ठीक ठाक, वाहन कंडम

शहर में कई जगह साफ-सफाई तो ठीक-ठाक है लेकिन निगम के वाहन बदतर स्थिति में पहुंच चुके हैं। हालांकि अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नेपियर टाउन, राइट टाऊन जैसे क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा कचरा समेटने के लिए नए वाहन मुहैया कराए गए हैं। वही सफाई कर्मी कचरा अधिक होने पर कचरा उठाने की जगह उसमें आग भी लगा देते हैं।

इनका कहना है

आप के द्वारा बताई गई समस्या का समाधान किया जाएगा। कई क्षेत्रों में नए वाहन दिए गए हैं।

संदीप जायसवाल, सहायक यंत्री, नगर निगम

Next Post

युवती से रेप, कहीं और करने वाला था विवाह

Fri Feb 21 , 2025
जबलपुर। शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप करने वाला आरोपी कहीं और शादी करने वाला था जब इसकी भनक पीडि़ता को लगी तो उसने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में रहने वाली […]

You May Like