जर्जर सड़क में खड़े होकर किया प्रदर्शन

सीहोर. कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा व कार्यकर्ताओं ने सीहोर-श्यामपुर मार्ग में हुए भारी भ्रष्टाचार के विरोध में इसमें बने बड़े-बड़े गड्ढों में खड़े होकर प्रदर्शन किया. इस मौके पर पंकज शर्मा ने कहा कि सड़क में हुए भ्रष्टाचार को लेकर वह पहले भी कई बार ज्ञापन और प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई दोषियों के खिलाफ नहीं की गई है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी दोषियों को बचाने और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया गया, तो कांग्रेसजन इस सड़क पर बैठकर चक्काजाम करेंगे और इसके बाद आगे भी चरणबद्ध तरीके से बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन के लापरवाह और मनमानीपूर्ण रवैए की होगी. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने भ्रष्टाचार और इसके दोषियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. सड़क पर बने गड्ढे में खड़े होकर प्रदर्शन करने वालों में अरुण मालवीय, सतीश दरोठिया, राजेश रैकवाल, जय सिंह भारती, मुकेश भारती, हर्ष गुप्ता, सक्षम शर्मा, समर्थ शर्मा आदि कांग्रेसजन शामिल हैं.

Next Post

अमानक उर्वरकों की खरीदी, बिक्री पर रोक

Sun Jul 6 , 2025
सीहोर. पिछले साल की तरह इस बार भी खरीफ सीजन में नकली व अमानक उर्वरकों की बिक्री के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं. हाल ही में जिले के अनेक किसानों ने प्रशासन के समक्ष अमानक उर्वरक से हुए फसलों के नुकसान से अवगत कराया था. राज्य के विभिन्न जिलों से […]

You May Like