
जबलपुर। शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप करने वाला आरोपी कहीं और शादी करने वाला था जब इसकी भनक पीडि़ता को लगी तो उसने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को युवक ने पहले तो प्रेम जाल में फंसाया इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीडि़ता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया इस बीच युवती को पता चला कि उसकी आबरू लूटने वाला युवक कहीं और शादी करने की तैयारी में है जिसके बाद थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
