नव वर्ष पर नेमीनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक व विधान भव्य रूप से संपन्न

भोपाल। नव वर्ष की मंगल बेला एवं प्रथम चतुर्दशी पर्व पर प्राचीन झिरनो जिन मंदिर में अतिशयकारी नेमीनाथ भगवान का महामस्तिकाभिषेक, शांतिधारा एवं नेमीनाथ विधान महाअर्चना श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम उपाध्याय विशोक सागर महाराज एवं श्रमण विनिबोध सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित किया गया। पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री एवं मनोज आर.एम. ने बताया कि इस अवसर पर विशेष अर्चना की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जन किया। उपाध्याय विशोक सागर महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि झिरनो स्थित अतिशयकारी नेमीनाथ भगवान के दर्शन से विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने शास्त्रों में वर्णित चार प्रकार के अभिषेकों का महत्व भी विस्तार से बताया।

 

 

Next Post

राज्य शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का हुआ विमोचन

Sat Jan 3 , 2026
सीहोर। राज्य शिक्षक संघके वार्षिक कैलेंडर का विमोचन विधायक सुदेश राय द्वारा किया गया . राज्य शिक्षक संघ द्वारा विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. इस अवसर पर विश्वजीत त्यागी, संजय सिंह जादौन, सुरेश गुप्ता ,चंद्रशेखर वर्मा, अशोक वर्मा बीआरसी, जागेश्वर भगत, जगदीश मालवीय, आशीष शर्मा,रितेश राठौर,संजय जैन, विनोद […]

You May Like