सीएम डॉ यादव ने वीडियो कॉल पर जुड़कर श्रीमद् भागवत कथा में लिया आशीर्वाद

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले के ग्राम लेकोडिया स्थित नंदराज गोधाम गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से वीडियो कॉल के माध्यम से सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कथा आयोजन से जुड़े संतजनों, आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की महत्वपूर्ण धरोहर है, जो समाज को धर्म, कर्म और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने गौसेवा और आध्यात्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम बताया।

वीडियो कॉल के दौरान मुख्यमंत्री ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर गौशाला समिति के पदाधिकारी, कथा व्यास एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

महंगी गाड़ी के शौक में युवक बना चोर

Mon Jan 5 , 2026
रतलाम। पुलिस ने वाहन चोरी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कई सीसीटीवी फूटेज खंगाले। इसके बाद एक सीसीटीवी में युवक नजर जाया। इसकी शिनाख्त करते हुए आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि महंगी गाड़ी के शौक में एक युवक बाइक चोर बन गया। पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन