
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कोसमी गांव में 12 आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में खिवनी अभयारण्य क्षेत्र के 35 से अधिक गांवों के आदिवासी भोपाल की ओर पैदल मार्च कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर जमीन के पट्टे, मुआवजा और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखेंगे। वहीं, वन विभाग का दावा है कि 31.48 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। इस मामले में आदिवासी समाज और वन विभाग के अलग-अलग दावों के बीच अब मुख्यमंत्री से मुलाकात पर नजरें टिकी हैं।
