डबरा में धान की फसल पर संकट, डी-15 नहर में 7 दिन बाद आएगा पानी

ग्वालियर: डबरा क्षेत्र में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है। किसानों के साथ बीजेपी किसान मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ओलख ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर डी-15 नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की है।

वहीं, सिंचाई विभाग की अधिकारी ज्योति शर्मा ने बताया कि करीब सात दिन बाद नहर में पानी छोड़ा जाएगा। किसानों को आशंका है कि देरी से फसल को नुकसान हो सकता है। अधिकारियों ने किसानों से पानी की जरूरत पूरी होने के बाद कुलावे बंद करने की अपील की है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।

Next Post

जबलपुर में तेज DJ पर पुलिस का एक्शन, साउंड सिस्टम और वाहन जब्त

Thu Oct 15 , 2026
जबलपुर: ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिला दंडाधिकारी और हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद गोरखपुर और बेलबाग थाना क्षेत्रों में तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो लोडिंग वाहनों को जब्त किया गया। गोरखपुर में छह, जबकि बेलबाग में 12 डीजे साउंड बॉक्स समेत अन्य […]

You May Like

Play sound