जबलपुर: ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिला दंडाधिकारी और हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद गोरखपुर और बेलबाग थाना क्षेत्रों में तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो लोडिंग वाहनों को जब्त किया गया। गोरखपुर में छह, जबकि बेलबाग में 12 डीजे साउंड बॉक्स समेत अन्य सामान जब्त किया गया।
पुलिस ने दोनों वाहन चालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, डीजे बजाने की अनुमति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
