डोबी। शासकीय स्कूल ग्राउंड में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव पहुंचे. जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंंने कहा कि हमने लाड़ली बहना योजना बनाई. राष्ट्रीय राजमार्ग खेतों खेत सड़क योजना, कन्या विवाह योजना जैसी योजनाएं बनाई. एक समय था जब हम शाहगंज जाते थे. घोड़े पर बैठकर जाना पड़ता था. खच्चर पर पर आज स्थिति यह है कि पहले स्टेट हाईवे अब राष्ट्रीय राजमार्ग भी हो गया. हमने रायसेन में रोड मैप बनाया है. गेहूं तलाई से जुड़ी समस्या पर उन्होंने कहा एक-एक किसान का गेहूं तुलवाया जाएगा. किसी भी किसान को परेशानी नहीं आएगी. इस अवसर पर महेश उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, जनपद सदस्य थानसिंह चौहान, सरपंच कल्याण सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष पवन चौहान, मैनेजर कैलाश नारायण तिवारी, राजकुमार मीणा, राजकुमार चौहान, वीर सिंह चौहान, बलवान पटेल, लाल सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, मोती राम चौहान, चंदू पटेल, पवन शर्मा बिपिन चौबे, लालता प्रसाद चौहान आदि उपस्थित थे.
