
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को बैतूल जिले के मुलताई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली के रूप में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने माँ ताप्ती के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और नाव से तिरंगा रैली में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं व नागरिकों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया।
