कटे फटे होंठ और तालू वाले बच्चों का हुआ निःशुल्क उपचार

सीधी।जिले में कटे फटे होंठ और तालू वाले बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर को डीईआईसी भवन सीधी में आयोजित इस शिविर में कटे होंठ के 10 बच्चों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 5 बच्चे ऑपरेशन हेतु फिट पाए गए। इन बच्चों को दुबे सर्जिकल हॉस्पिटल जबलपुर सर्जरी के लिए रवाना किया गया।

यह शिविर प्रति 3 माह में एक बार आयोजित किया जाता है ताकि अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके। डीईआईसी स्टाफ द्वारा सभी बच्चों की ट्रैकिंग और फॉलोअप किया जाता है ताकि कोई भी बच्चा छूट न जाए। इस पहल का उद्देश्य जन्मजात विकृतियों से ग्रस्त बच्चों को निःशुल्क उपचार प्रदान करना है।

Next Post

तम्बाकू व्यसन मुक्त कराने स्वास्थ्य सेवकों ने लिया संकल्प 

Fri Oct 31 , 2025
सिंगरौली। तम्बाकू व्यसन मुक्त कराने के लिए आज कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं सीएमचओ डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर व सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ. रचना सिंह एवं परामर्श काउंसलर मन्नू मिश्रा ने संकल्प दिलाया। यहां बताते चले कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के […]

You May Like