हाईवे में स्कार्पियो ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत एन एच 34 नागपुर-जबलपुर रोड में स्कार्पियो ने मोटर साइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया, हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि सोनू चौधरी 55 वर्ष निवासी ग्राम रैपुरा ने सूचना दी कि उसका बेटा लेखराम चौधरी 31 वर्ष उसके भतीजे रमेश चोधरी 20 वर्ष निवासी पड़ाव टोला रैपुरा के साथ भतीजे की पल्सर मोटर सायकल में इलाज कराने बरगी जा रहा था।

ग्राम रैपुरा तिराह के पास एन एच 34 नागपुर- जबलपुर रोड में स्कार्पियो क्रमांक एमपी 04 जेड जेड 5220 का चालक कार को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसके बेटे लेखराम की मौके पर मौत हो गयी, भतीजे रमेश चौधरी को गम्भीर रूप से घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Next Post

दो दुकानों में चोरी

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: तिलवारा और केन्ट में दो दुकानों में चोरी की वारदात हुई। तिलवारा पुलिस ने बताया कि राजकुमार गुप्ता 34 वर्ष निवासी अवनि विहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी घर में दृष्टि किराना नाम से दुकान है जिसे वह एवं परिजन संचालित करते हैं। अज्ञात चोर शटर का ताला […]

You May Like