जबलपुर: तिलवारा और केन्ट में दो दुकानों में चोरी की वारदात हुई। तिलवारा पुलिस ने बताया कि राजकुमार गुप्ता 34 वर्ष निवासी अवनि विहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी घर में दृष्टि किराना नाम से दुकान है जिसे वह एवं परिजन संचालित करते हैं। अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसकर नगदी एवं दुकान का सामान कीमती लगभग 46 हजार 500 रूपये का चोरी कर ले गया है।
इसी प्रकार केन्ट थाने में धर्मेन्द्र पगारिया 51 वर्ष निवासी महावीर कंपाउण्ड गोकुलधाम पेन्टीनाका सदर थाना केन्ट ने लिखित शिकायत की कि उसकी ज्वेलरी एवं कस्मेटिक की दुकान है। दुकान के बाहर रखा आर्टिफिशल ज्वेलरी का कार्टून कीमत लगभग 45 हजार रुपए का कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है ।
