जलप्रपात में गिरे युवक का तीसरे दिन मिला शव

रीवा,  अतरैला थाना अन्तर्गत इटमा जल प्रपात में तीन दिन पूर्व दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया एक युवक गहरे जलप्रपात में समा गया था.

घटना के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी. इस बीच मंगलवार की सुबह युवक का शव जल प्रपात मिला. बता दें यूपी के बरगढ़ से कई युवक पिकनिक मनाने के लिए रीवा जिले के अतरेला थाना क्षेत्र के इटमा जलप्रपात में आए थे. रविवार दोपहर सोनू खान 21 वर्ष निवासी बरगढ़ जिला चित्रकूट यूपी सेल्फी खींचने के लिए वाटर फॉल के किनारे चला गया था. सेल्फी के दौरान युवक का का पैर फिसल मया और वह गहरे पानी में समा गया. घटना देखकर उसके दोस्तों के होश उड़ गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जलप्रपात में तलाश शुरू की लेकिन युवक का पता नहीं चला. थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार ने बताया कि सोमवार सुबह उपनिरीक्षक विकास पाण्डेय के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची जिसने जलप्रपात में युवक को ढूंढने के प्रयास शुरू किए लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया है. मंगलवार की सुवह से एक बार फिर पुलिस और एसडीआरएफ टीम द्वारा युवक को तलाशने के प्रयास शुरू किए गए और करीब तीन घंटे के रेस्क्यू के बाद युवक का शव तलाश लिया गया है. जल प्रपातों में सुरक्षा के इंतजार नही किये गये है हर साल हादसे होते है.

Next Post

निवेशकों के हितों की सुरक्षा: सेबी ने डिबेंचर ट्रस्टी व्यवस्था की समीक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की

Tue Jun 30 , 2026
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने देश के तेजी से बदलते ऋण बाजार और कॉरपोरेट बॉन्ड क्षेत्र में बढ़ती निवेशक भागीदारी को देखते हुए डिबेंचर ट्रस्टी व्यवस्था के नियामकीय ढांचे की व्यापक समीक्षा शुरू की है। सेबी ने डिबेंचर धारकों के हितों की बेहतर सुरक्षा और ट्रस्टियों […]

You May Like