भोपाल: मध्यप्रदेश अपनी निवेश संभावनाओं और औद्योगिक क्षमता को वैश्विक मंच पर मजबूती से पेश करने जा रहा है। नई दिल्ली में आज आयोजित ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम-2026 में राज्य के विकास मॉडल, निवेश अवसरों और औद्योगिक विस्तार की नई दिशा पर चर्चा होगी। आज फोरम के दूसरे रोज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एमपी अनलॉकिंग द हार्ट ऑफ इंडिया विषय पर फायरसाइड चैट में शामिल होंगे।
वे प्रदेश की आर्थिक-औद्योगिक विकास यात्रा, निवेश संभावनाओं और मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों पर विचार रखेंगे। इसी दिन प्रदेश के टेक्सटाइल क्षेत्र पर विशेष सत्र होगा, जिसमें उद्योग सचिव जॉन किंग्सली, ओरिएंट क्राफ्ट के संस्थापक सुधीर धींगरा और पीडब्ल्यूडी इंडिया के रानेन बनर्जी भाग लेंगे। फोरम में एआई, वैश्विक पूंजी, ऊर्जा संक्रमण, व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला और वैश्विक निवेश पर भी मंथन होगा।
