जांच: 12 लाख के लिए अपहरण, घायल को थाने के बाहर फेंक भागे थे बदमाश

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत पौड़ी राजघाट से बदमाश किसान का अपहरण कर गोली मारकर उसे थाने के बाहर फेंक गए थे। जांच में यह बात सामने आई कि गेहूं खरीदी के 12 लाख रूपए बकाया होने पर वारदात को अंजाम दिया गया है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक राजा सिंह लोधी 26 वर्ष निवासी ग्राम हरदुआ शहपुरा ने का किसान है । उसने ग्राम पौड़ी राजघाट कटंगी के सोनू लोधी से लगभग 25 दिन पहले 22-23 लाख रूपये का गेहूं खरीदा था जिसका उसे 12 लाख रूपये और देना बकाया था।

बुधवार सुबह लगभग 10-30 बजे सोनू ने फोन कर बैंक ऑफ बड़ौदा उडऩा बुलाया । वह अपनी सेंट्रो कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 1907 जिसमें नम्बर नहीं लिखा है से उडऩा चौराहा पर गया, उडऩा चौराहा पर सोनू, सोनू का भाई एवं 2 अन्य लोग सोनू की बेगनआर कार से मिले इसके बाद सभी उडऩा कलारी पाटन के पास पहुंचे जहां अहाता में बैठकर लगभग आधा घंटा बातचीत किये।

लगभग 12 बजे सोनू उससे बोला कि चलो घर चलकर बैठकर बात करते हैं वह सोनू की कार में बैठ गया और सोनू उसकी कार लेकर लगभग 1 बजे सोनू के घर ग्राम पौड़ी राजघाट कटंगी गये सभी लोग सोनू के घर के अंदर बैठकर बातचीत करने लगे, बातचीत के दौरान सोनू उससे अपने गेहूं के रूपये मांगने लगा, उसने सोनू से कहा कि अभी पैसे नहीं है शाम तक 2 लाख रूपये व्यवस्था करके दे देगा, इस बात पर सोनू का भाई एवं 2 अन्य लोग उसके साथ झूमाझपटी कर हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुये सभी लोग बोले कि गेहूं का बकाया पैसा अभी चाहिये, रूपये नहीं दिये तो जान से खत्म कर देगें, उसने कहा कि अभी उसके पास पैसे नहीं है.

सोनू उसे गाली गलोज करते हुये जान से मारने की कहकर उसके साथ झूमाझपटी कर अपने घर के आंगन में बने बाथरूम की और धक्का देते हुये ले गया और अपनी कमर से माउजर पिस्टल निकाला और उसे जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर गोली चला दी वह झुक गया तो गोली उसके वायें तरफ कमर के उपर पेट मेें लगकर बाहर निकल चोट आयी, सोनू एवं सोनू का भाई एवं उनके 2 अन्य साथी उसे उठाकर उसकी कार में बीच वाली सीट मेें लिटाकर डुंगरिया में रोड किनारे बने वेयर हाउस के पास कार से लगे गये वहां पर लगभग एक घंटा कार में ही रोकने के बाद उसे उसकी कार से ही सोनू थाना कटंगी के गेट के पास ले गया जहां उसे फेंककर भाग गए । इसी बीच पुलिस आ गयी और उसे कटंगी अस्पताल लेकर गयी जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है

Next Post

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास नक्सली ठिकाने से हथियार, विस्फोटक बरामद

Fri May 29 , 2026
गढ़चिरोली, (वार्ता) महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे घने जंगल वाले इलाके में सुरक्षा बलों ने एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हथियारों, विस्फोटकों और कथित तौर पर हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का एक जखीरा बरामद किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह […]

You May Like