भोपाल: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से लाए गए तीन चीतों को क्वॉरेंटाइन बाड़े में छोड़ा। यह कदम देश में चीता पुनर्वास परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए इन चीतों को विशेष निगरानी में रखा जाएगा। क्वॉरेंटाइन अवधि के दौरान पशु चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य, व्यवहार और अनुकूलन क्षमता पर लगातार नजर रखेगी।
केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि चीता पुनर्स्थापन कार्यक्रम जैव विविधता संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। इससे न केवल वन्यजीव संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।उल्लेखनीय है कि कूनो नेशनल पार्क को चीता पुनर्वास के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है और यहां पहले से लाए गए चीतों के लिए अनुकूल प्राकृतिक आवास तैयार किया गया है।
