सीएम डॉ यादव ने HPV वैक्सीनेशन अभियान की सराहना की,यह नारीशक्ति सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में अजमेर से प्रारंभ हुए HPV वैक्सीनेशन अभियान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में उल्लेख किया कि महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए इस प्रकार के जागरूकता और टीकाकरण अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी और महिलाओं को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की दिशा में बल मिलेगा।डॉ. यादव ने अभियान से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की ओर बढ़ता कदम बताया।

Next Post

बस हड़ताल-20 हजार बसों के पहिये 2 मार्च की सुबह 6 बजे से थम जायेंगे, यात्रियों की लंबी वेटिंग

Sat Feb 28 , 2026
ग्वालियर: होली के त्यौहार के चलते ट्रेनों में पहले से लम्बी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। कई प्रमुख रूटों पर कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे वक्त में 2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। लगभग 20 हजार बसें बन्द रहेंगी […]

You May Like