पुलिस ने किया पांच माह बाद चोरी का मामला दर्ज

इंदौर: छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी के मामले में पांच महीने बाद प्रकरण दर्ज किया है. पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद से वह लगातार थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन केवल आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया जाता रहा. वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद देर रात एफआईआर दर्ज की गई.मामला लोकनायक नगर का है, मांगलिया पंप के मैनेजर विजय राठौर के घर अक्टूबर माह में चोरी हुई थी. उनके अनुसार बदमाश घर से करीब 20 लाख रुपए के जेवरात ले गए. घटना के बाद वे तत्काल थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने आवेदन लेकर जांच का हवाला देते हुए मामला दर्ज नहीं किया.

विजय राठौर का कहना है कि बीते पांच महीनों में वे कई बार थाने पहुंचे, पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी. उनका आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें जांच के नाम पर टालते रहे. उन्होंने यह भी दावा किया कि चोरी गए आभूषणों का वजन कम बताने की कोशिश की गई, जबकि वास्तविक नुकसान अधिक है. पीड़ित ने एक संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी भी पुलिस को दी थी. उसका मोबाइल करीब सत्रह दिन तक बंद रहा. पूछताछ में उसने रिचार्ज खत्म होने की बात कही, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि इस दिशा में भी गंभीरता से जांच नहीं की गई. आखिरकार परिचितों की मदद से वरिष्ठ अधिकारियों तक मामला पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Next Post

उर्वशी रौतेला की तस्वीरों ने पुरानी यादें दिलाई, फैंस ने की दिग्गज सुंदरी मधुबाला से की तुलना

Thu Mar 5 , 2026
मुंबई, (वार्ता) उर्वशी रौतेला ने अपनी हालिया तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। ग्लोबल सुपरस्टार और दुनिया भर में 200 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स वाली इस अभिनेत्री ने अपनी हालिया तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हलचल मचा […]

You May Like