सेवानिवृत्त आईएएस शैलेंद्र सिंह बने रेरा अध्यक्ष

भोपाल: राज्य शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। शासन ने भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा-22 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

शैलेंद्र सिंह का रेरा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल अधिनियम की धारा 23(1) के प्रावधानों के अनुसार पांच वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा। इनमें से जो अवधि पहले पूरी होगी, उसी के आधार पर उनका कार्यकाल समाप्त होगा। उन्हें अध्यक्ष के पद पर पुनर्नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी।आदेश के अनुसार शैलेंद्र सिंह को अध्यक्ष के रूप में वेतन, भत्ते, अन्य परिलब्धियां और सेवा शर्तें मध्यप्रदेश रियल एस्टेट (रेग्युलेशन एंड डेवलपमेंट) नियम, 2017 के नियम-20 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मिलेंगी।

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में विधवा महिला की मौत

Wed Aug 19 , 2026
गुना: शहर के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में मंगलवार को एक विधवा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बूढ़े बालाजी निवासी सुनीता पति स्व. कमलेश अहिरवार के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा […]

You May Like