चेन्नई, 03 अक्टूबर (वार्ता) पूर्वोत्तर अरब सागर पर गुरुवार को बना दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ में तब्दील हो गया है और यह आगे चलकर यह चक्रवाती तूफान और तीव्र हो जाएगा।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह घोषणा की।
मौसम विभाग की एक विशेष सूचना के अनुसार यह दबाव क्षेत्र लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया है और एक गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पांच अक्टूबर तक इस तूफान की उत्तर और मध्य अरब सागर में पहुंचने की संभावना है। विभाग ने बताया कि कहा कि दक्षिण तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति और 60 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तूफानी हवाओं की चलने की संभावना है।
विभाग ने अन्य तटों के मछुआरों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में 60-80 किमी प्रति घंटे की गति और 90 किमी प्रति घंटे की गति के साथ तूफानी हवाओं के चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार गुजरात तट और उसके आसपास 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से और उसके आसपास के क्षेत्रों में तथा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आसपास के क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। भारत , जांगिड़
