एसआईआर ने मताधिकार के महत्व को समझने पर किया विवश

इंदौर:एसआईआर अभियान केवल सूची सुधार नहीं, लोकतंत्र की शक्ति को मजबूत करने का संकल्प है. मतदाता सूची की शुद्धता ही हर बूथ पर सटीकता, विश्वास और मजबूत परिणाम की नींव बनती है. इसअभियान ने प्रदेश भर के नागरिकों को अपने मत अधिकार और उसके महत्व को समझने पर विवश कर दिया है. नागरिकों द्वारा पहले इसे गंभीरता से नहीं लिया गया था, लेकिन आज क्षेत्रवासी खुद इस अभियान का हिस्सा बनकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं और उनकी सहायता भी कर रहे हैं.

एसआईआर फार्म भरने के लिए कुछ रिक्त स्थान भरना है, जिसको लेकर मजदूर एवं अशिक्षित वर्ग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जहां मतदाताओं को क्षेत्रीय बीएलओ को ढूंढने में समस्या आ रही है, वहीं मतदाताओं के फार्म भरने और उन्हें समझाने में टीम की कमी पड़ रही है. इस परस्थिति को देखते हुए आजाद नगर में कुछ क्षेत्रिय युवाओं ने कमान संभालकर क्षेत्रवासियों की सुविधा के लए जगह-जगह टेबलें लगाई हैं.

जहां लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने एसआईआर फार्म इन युवाओं से भरवा रहे हैं. इतना ही नहीं, क्षेत्र के धर्म स्थल से भी संदेश जारी किए जा रहे हैं और गली-गली घूमकर युवा क्षेत्रवासियों को फार्म की अहमियत समझा रहे हैं. एसआईआर के लिए जागरूक करने का यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है. इतना होने पर भी कई लोगों के फार्म अभी भी नहीं मिल पा रहे हैं, ऐसे में सरकार को एसआईआर की अंतिम तारीख बढ़ानी पड़ी है.

यह बोले जागरूक युवा

क्षेत्र में अधिकांश लोग मध्यम एवं मजदूर वर्ग के हैं और कम पढ़े-लिखे हैं, ऐसे में एसआईआर फार्म में दिए गए कॉलम को समझना उनके लिए दुश्वार हो रहा है. हम हर दिन टेबल लगाकर लोगों की सहायता कर रहे हैं, यह हमारा दायित्व भी है.
– अजिम गौरी

राजनीतिक दल भी क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं और जो संदेह है, वह भी दूर किया जा रहा है. हम लोगों को इस अभियान में बढ़-चढक¸र हिस्सा लेने की अपील कर रहे हैं.
– साबिर लाला

नवयुवकों द्वारा एसआईआर का फार्म कंपलीट करवाने के लिए टेबल लगाने से बहुत राहत मिल रही है. खासतौर से उन्हें जो पढ़े-लिखे नहीं हैं. पहले लोगों को उलझन लग रही थी फार्म भरवाने पर, अब सब असानी हो रहा है. अंतिम तिथि बढऩे से लोगों को काफी राहत मिलेगी.
– अंजुम बी

Next Post

उप पुलिस अधीक्षक चैन सिंह रघुवंशी को दी विदाई

Wed Dec 3 , 2025
बुधनी। पुलिस विभाग में अनुकरणीय सेवा पूरी करने के बाद उप पुलिस अधीक्षक चैन सिंह रघुवंशी थाना बुधनी से सेवानिवृत्त हुए. आरक्षक पद से शुरुआत करने वाले रघुवंशी ने कड़ी मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के बल पर विभिन्न पदों पर सफलता पूर्वक दायित्व निभाए और अंतत: उप पुलिस अधीक्षक के […]

You May Like