कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को पहली पंक्ति में सीट ना देने का विरोध किया

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पहली पंक्ति में सीट ना मिलने का विरोध जताया है। तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने श्री खरगे और श्री गांधी को गणतंत्र दिवस समारोह में पहली पंक्ति में सीट ना मिलने पर वर्ष 2014 की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि यह 2014 की बात है, देखिए तब श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी कहाँ बैठे थे।
उन्होंने प्रोटोकॉल पर सवाल करते हुए कहा ” अब इस प्रोटोकॉल की गड़बड़ी क्यों, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और नेता विपक्ष श्री गाँधी जी का अपमान करना चाहते हैं।” पहली पंक्ति में राहुल गांधी को सीट ना मिलने को मुद्दा बनाते हुए पार्टी ने यह भी कहा कि यह तो सरासर शिष्टाचार और मर्यादा का उल्लंघन है, मौजूदा समय में इसकी उम्मीद करना शायद बहुत ज्यादा है।

Next Post

भारत-यूरोपीय संघ संबंध: गणतंत्र दिवस पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, रक्षा साझेदारी पर जोर

Mon Jan 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (वार्ता) इक्कीसवीं सदी की बहु-ध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की वास्तविकता के बीच भारत ने सोमवार को अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संभावित नए सुरक्षा सहयोगी यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मौजूद थे।जहाँ एक […]

You May Like