कार ने कुचला, तीन घायल

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत पौडी में कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बिनीत श्रीवास्तव 43 वर्ष निवासी शांतिनगर दमोहनाका गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने बड़े भाई विकास श्रीवास्तव एवं उनके पहचान के देवेन्द्र लोधी, जमील शाह, समीर शाह के साथ सोयाबीन की कटाई के लिये कटंगी आये थे, पांचों 2 मोटर सायकिल से जबलपुर आ रहे थे।

पौडी के आगे रूके एवं रोड किनारे खडे होकर बात करने लगे, तभी कटंगी कीे ओर से आ रही कार एमपी 17 सीए 5301 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया एवं रोड किनारे मोटर सायकिल मे बैठे देवेन्द्र, जमील व विकास को पीछे से टक्कर मार दी जिससे तीनों को चोटे आ गयी, कार चालक जबलपुुर की ओर भाग गया।

Next Post

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन समावेशिता और दृढ़ता का प्रतीक है: कार्ल लुईस

Sat Oct 11 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) नौ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन (वीडीएचएम) 2025 के अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर कार्ल लुईस ने आगामी विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस के लिए अपना उत्साह साझा किया और साथ ही प्रतिभागियों को खेल की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाने वाले शब्दों […]

You May Like

मनोरंजन