मदाखलत अमले ने सड़कों पर अतिक्रमण हटाए

ग्वालियर: नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही दुकानदारों को यातायात बाधित न करने की चेतावनी दी गई।दीनदयाल नगर स्थित सिंधिया स्टेच्यू के आस पास यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपथियो को हटाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही हाथ ठेला संचालक एवं फुटपाथियों को पुनः किसी प्रकार का अतिक्रमण ना किये जाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही निगम डिपो स्थित बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले वालो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। साथ ही बारादरी चौराहा से मुरार सदर बाजार, अग्रसेन चौराहा एवं मुरार सब्जी मंडी पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई।

Next Post

स्कूली बच्चों को ले जा रहा ऑटो पलटा, 20 बच्चे घायल

Tue Sep 16 , 2025
शिवपुरी: यहां स्कूली बच्चों को ले जा रहा एक ऑटो पलट गया और उसमें सवार 20 मासूम बच्चे घायल हो गए. इनमें से तीन की हालत गंभीर है. जिसकी वजह से उन्हें शिवपुरी अस्पताल रेफर किया गया है. ये हादसा शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 पर […]

You May Like