ओवरस्पीड पर सुपरफास्ट बस और अन्य 7 वाहनों पर चालान

दमोह। सड़क पर तेज गति से दौड़ रही सागर-दमोह-जबलपुर सुपरफास्ट लोक सेवा बस और 7 अन्य वाहनों पर यातायात विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 20 सीए 1877 ओवरस्पीड में चल रही थी। इसके अलावा सात और अन्य वाहनों को रोक कर उन पर चालानी कार्रवाई की गई। बता दें कि यातायात निरीक्षक आकांक्षा जोशी ने स्टाफ के साथ मौके पर बस को रोका। जांच के बाद बस चालक पर 3000 रुपए का चालान व सात और वाहनों पर कुल 19000 चालान वसूल किया गया। भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही वाहन संचालन किया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

हाईकोर्ट ने राज्य शासन की मनमानी पर लगाया दस हजार का जुर्माना

Tue Aug 18 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने अपने एक अहम आदेश में कहा है कि निष्पादित सरकारी अनुबंध को बिना कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का अवसर दिए एकतरफा निरस्त नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने टीकमगढ़ के सब हेल्थ सेंटरों में हाउस कीपिंग सेवाओं से जुड़े अनुबंध को रद करने का आदेश […]

You May Like