नाबालिग ने अधेड़ पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, आरोपी गिरफ्तार

सीधी। जिले के मड़वास थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी ने 50 वर्षीय अधेड़ पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नाबालिग लडक़ी ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब वह घर लौट रही थी। बाजार में बबलू खान की दुकान के सामने पहुंचने पर वह सामान लेने के लिए दुकान में गई थी। बबलू खान ने कहा कि वह उसके पिता को जानता है। जब लडक़ी दुकान में सामान देख रही तो आरोपी ने उसका हाथ पकडक़र उसे जबरदस्ती अंदर खींच लिया और गलत तरीके से छूने लगा। लडक़ी ने विरोध किया तो उसने उसका मोबाइल छीनकर फ्लाइट मोड में डाल दिया। लडक़ी किसी तरह अपना मोबाइल छुड़ाकर दुकान से बाहर भागी और अपने भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने भाई और मां के साथ मड़वास थाने पहुंची और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी बबलू खान खाद-बीज और जनरल आइटम की दुकान चलाता है।

इनका कहना है

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 173बी, 7, 75(1)(1), 127(2) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7, 5 और 8 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

भूपेश बैस, थाना प्रभारी मड़वास

Next Post

सीएम भागवत कथा में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े

Sun Nov 23 , 2025
बंडा।मुख्यमंत्री डॉ., मोहन यादव ने बण्डा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सागर के सिद्धक्षेत्र बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा मे जुड़कर सम्बोधित किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like