जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मझौली में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

मझौली।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझौली एवं नगर कांग्रेस कमेटी मझौली के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया धरना प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी मझौली को सौंपा गया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में व्याप्त अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदले जाने, बिजली केबल से संबंधित समस्याओं तथा उपभोक्ताओं को मनमाने तरीके से बिजली बिल भेजे जाने के मुद्दे सहित किसानों और आम जनता की समस्याएं भी उठाई गईं।

कांग्रेस ने किसानों को खाद की किल्लत, मझौली थाने की पुलिस की कथित तानाशाही, जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से उत्पन्न समस्याओं, विस्थापन तथा राजस्व विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं और जंगली जानवरों के कारण किसानों की फसलों को नुकसान होने का मुद्दा उठाया। वहीं राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना जनता की जिम्मेदारी:- ज्ञान सिंह

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि मझौली क्षेत्र की जनता लंबे समय से मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज के कारण किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है खराब ट्रांसफार्मरों को समय पर नहीं बदले जाने से गांवों में बिजली व्यवस्था बाधित रहती है। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को मनमाने बिल भेजे जाने की शिकायतों का भी तत्काल निराकरण होना चाहिए। किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

पुलिस प्रशासन जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करे और कथित मनमानी पर रोक लगे जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से किसानों को हो रहे नुकसान का स्थायी समाधान किया जाए विस्थापन और राजस्व से जुड़े मामलों में भी लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना जनता की जिम्मेदारी है स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कमी और जनता की समस्याओं को शासन तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंचाना भी क्षेत्र की बदहाली का कारण है कांग्रेस पार्टी आमजन किसानों और पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और जब तक मझौली क्षेत्र की जनसमस्याओं का उचित समाधान नहीं होता यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Next Post

मास्टर प्लान 2047 पर आपत्ति की समय-सीमा 27 तक बढ़ाने की मांग

Sat Oct 24 , 2026
भोपाल: प्रस्तावित भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर आपत्ति और सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ाने की मांग संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति ने की है। समिति का कहना है कि अवकाश के दिनों के कारण नागरिकों को प्रारूप का अध्ययन करने और अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के […]

You May Like