बिजली कटौती से परेशान किसानों ने की नियमित रूप से बिजली देने की मांग

मुलताई। क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान है। लगातार बिजली कटौती से सब्जियों की फसल की सिंचाई नहीं होने से सब्जियों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। अघोषित बिजली कटौती बंद कर सतत बिजली प्रदाय करने की मांग को लेकर किसान संजू वागदरे, राजकुमार चौहान, संदीप ठाकरे, रवि, सुनील सहित अन्य किसानो ने सांडिया स्थित बिजली कंपनी के सब स्टेशन पहुंचे।किसानों का कहना है बार-बार बिजली बंद होने और लंबे समय तक बिजली नही आने के कारण खेती मे मोटर पंप नहीं चलने से फसलों की सिचाई नहीं हो पा रही है। कई गांवों में रात के समय भी बिजली नही रहने से किसानों को फसलों की सिचाई के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। किसानों ने बिजली अधिकारियों से फसलों की सिचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने की मांग की। उनका कहना था कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनकी फसलें खराब हो सकती हैं। किसानों का कहना है बिजली विभाग उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।

 

Next Post

आर्य वीर दल प्रशिक्षण शिविर: व्यायाम, योग और नियमित दिनचर्या से निखरेगी युवाओं की नेतृत्व क्षमता

Fri May 22 , 2026
सीहोर। स्थानीय सेंट मैरी स्कूल में चल रहे 10 दिवसीय पूर्णकालिक आवासीय आर्य वीर दल के सद्बरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर में संघ कार्यवाह, भारत सोनी ने युवाओं को संबोधित करते हुए प्रेरणादायी उद्बोधन दिया. श्री सोनी ने अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए […]

You May Like

मनोरंजन