डबरा में शुरू हुआ भाजपा ग्वालियर ग्रामीण का जिला प्रशिक्षण वर्ग, सांसद ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

ग्वालियर: भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ डबरा के होटल एनडी ग्रांड मे हुआ। सबसे पहले भाजपा द्वारा किये गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा किया गया जिसमे कुशवाह ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम बनाना रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विस्तार से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, स्किल इंडिया और मुद्रा योजना आदि पर चर्चा हुई।

प्रशिक्षण वर्ग में कुशवाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास पर आधारित है।
उद्घाटन सत्र मे प्रशिक्षण वर्ग के जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, जिला प्रभारी योगेशपाल गुप्ता, जिला प्रभारी गोपाल आचार्य, विधायक मोहन सिंह राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, केबिनेट मंत्री दर्जा केशव बघेल, कौशल शर्मा, सीताराम बाथम उपस्थित रहे।

Next Post

निगम सभापति ने दिव्यांगजनों को बांटी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

Sat May 23 , 2026
ग्वालियर: नगर निगम सभापति मनोज तोमर द्वारा 2 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया गया। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों को खुशी हुई क्योंकि दिव्यांग होने के कारण यह सभी जन चलने में लगभग असमर्थ थे। अब वह बिना किसी सहारे के एक स्थान से दूसरे […]

You May Like