यह कैसी व्यवस्था ? फाइन तो वसूला पर नहीं दी रसीद 

भोपाल। यातायात पुलिस एमपी नगर जोन 1 और 2 से ज़ब्त किये हुए वाहनों को वापस लौटाते समय फाइन तो वसूल रही है,लेकिन उसकी रसीद नहीं दी जा रही है। दरअसल यातायात पुलिस द्वारा दिन भर में कई वाहन ज़ब्त करते है, उसमे तो कई ऐसे होते है जिनके मालिक 5 मिनिट के लिए खड़े कर के अपने काम के लिए जाते और जब वह वापिस आ कर देखते है तो उनका वाहन यातायात पुलिस द्वारा टोह कर लिए जाता है और जब वह थाने में जा कर अपने वाहन को वापिस मांगते है तो उनसे चालान की रकम तो लिया जाता है पर उस चालान की रसीद नहीं दी जाती है।

ऐसे भी मामले देखने में आये हैं जब टोह किये हुए वाहन को लौटाते वक़्त यातायात पुलिस ने जिन्हे वाहन लौटाने के लिए रखा हुआ है वह बिना किसी जांच के किसी को भी वाहन लौटा रहे है, जिससे वाहन चोरी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ गया है.क्योंकि एमपी नगर जोन 1 और 2 में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था नहीं है इसी लिए यहाँ दिक्कत भी सबसे अधिक है।

इस मामले में आप बीती सुनाते हुए छात्र अरुण कुमार,ने कहा कि एमपी नगर जोन 2 के कोचिंग सेंटर में एड्मिशन की बात करने के लिए 10 मिनिट के लिए गया था, निचे उतर के देखा तो मेरी बाइक जगह पर मौजूद नहीं थी, एमपी नगर थाने में गया तो मुझे जानकारी मिली मेरी बाइक यातायात पुलिस द्वारा टोह कर ली गई.जहां चालान के नाम पर मुझसे 700 रुपए भी ले लिए और रसीद मांगी तो बोलते की रसीद अभी नहीं है थोड़े देर से ले जाना एक छात्र के लिए 700 रूपए बहुत होते है और उसमे भी रसीद के नाम पर बाद में आने को बोला गया।

इनका कहना

वाहन लौटाते समय वाहन मालिकों को रसीद नहीं दी जा रही इस बात पर कारवाई की जाएगी इसके साथ ही यदि सड़कों पर वाहन खड़े है और उससे पार्किंग व्यवस्था खऱाब होती नजऱ आती है तो यातायात पुलिस द्वारा वाहन को टोह किया जाएगा। यदि ऐसा ना किया जाए तो लोग अपनी मर्जी के अनुसार वाहनों को कही भी खडा कर देंगे।

विक्रम चौहान,अतिरिक्त उपायुक्त

Next Post

रंगपंचमी पर आज शहर होगा रंगारंग गेर के रंगों से सराबोर

Wed Mar 19 , 2025
प्रशासन और पुलिस सजग , सेक्टर अधिकारी नियुक्त इंदौर: शहर का मध्य क्षेत्र आज रंगपंचमी पर परंपरागत गेरो के रंगों से सराबोर होगा. इस दौरान इंदौर का राजबाड़ा इलाका रंगों की इंद्रधनुषी आभा से मनमोहक छवि उकेरेगा. इस साल गेर में 5 लाख लोगों की शामिल होने का अनुमान है। […]

You May Like