ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अंपायर रिजॉर्ट में चल रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक एवं अटल गौरव सम्मान से सम्मानित अखिलेश पचौरी द्वारा लगभग 240 भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ योग का अभ्यास कराया गया। सुबह 6 बजे लगभग 40 मिनट का योग सेशन कराया।
आसन, प्राणायाम, ध्यान और योग थेरेपी के बारे में भी बताया गया। सभी ने बड़े मन के साथ और एकाग्र होकर योग अभ्यास किया जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी डॉ. निशांत खरे और ग्वालियर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश राजोरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे. कैबिनेट मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, निगम मंडल के अध्यक्ष, निगम के सभापति, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं ग्वालियर जिले के समस्त पदाधिकारी, महिला मोर्चा ने बढ़ चढ़कर योग किया।
