बिस्किट कंपनी में करोड़ों के वित्तीय अनियमितता का आरोप, डायरेक्टर गिरफ्तार

इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने जीआरवी बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संजय कलवानी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है.पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई कंपनी के शेयर होल्डर दिनेश मनवानी की शिकायत पर की गई. शिकायत में बताया गया है कि कंपनी में कुल छह सदस्य हैं, जिनमें दो डायरेक्टर और चार शेयरधारक शामिल हैं. कंपनी के नियमों के अनुसार सभी महत्वपूर्ण और वित्तीय फैसले बोर्ड की सामूहिक सहमति से ही लिए जाने अनिवार्य हैं.

आरोप है कि डायरेक्टर संजय कलवानी ने अन्य सदस्यों को जानकारी दिए बिना तथा उनकी मंजूरी के अभाव में कंपनी के अधिकृत बोर्ड रिजोल्यूशन का कथित रूप से दुरुपयोग किया. शिकायतकर्ता का दावा है कि इसी आधार पर वित्तीय निर्णय लेकर कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है. रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वित्तीय लेन-देन और निर्णय प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है.

Next Post

प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 2.84 करोड़ की ठगी, तीन पर केस दर्ज

Fri Feb 20 , 2026
इंदौर: शहर में प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय नरेंद्र कुमार सागर निवासी सुंदर नगर मेन रोड सहित अन्य आवेदकों […]

You May Like