रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव

सतना: सतना-मैहर रेल मार्ग पर शहर के नजीराबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई.घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया. लिहाजा पंचनामा कार्रवाई के साथ ही वहां पर मौजूद लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ की गई. लेकिन आस पास का कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं सका. जिसके चलते पुलिस द्वारा मृतक की तलाशी ली गई.

तलाशी लिए जाने के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक डायरी मिली. जिसमें शराब खरीदने और बेचने का हिसाब लिखा हुआ था. इसी कड़ी में मृतक के सीने में ऊँ लम: शिवाए भी लिखा पाया गया. पुलिस द्वारा मृतक के शव को अस्पताल की मर्चुरी में भेज दिया गया और आस पास के थानों में जानकारी भेजने के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने रात में 31 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया

Sat Mar 8 , 2025
मॉस्को, 08 मार्च (वार्ता) रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने 31 यूक्रेनी ड्रोन को रोक दिया और उन्हें नष्ट कर दिया। मंत्रालय ने कहा, “कल रात ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने 31 यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहनों को […]

You May Like