शहर पहुंची 2613.6 मीट्रिक टन यूरिया की रैक, होगा डबल लॉक केंद्रों से वितरण

जबलपुर: जिले के किसानों को उर्वरक की उपलब्ध कराने यूरिया की आपूर्ति लगातार की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात आईपीएल कंपनी की 2613.6 मीट्रिक टन यूरिया की रैक जबलपुर पहुँची। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम के अनुसार जिले को मिली यूरिया की इस रैक में से 70 प्रतिशत शासकीय गोदामों को एवं 30 प्रतिशत यूरिया निजी विक्रेताओं को प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यूरिया वितरण कार्यक्रम तैयार कर पूर्व में ही कंपनी प्रतिनिधि को दिया जा चुका था। रैक पॉइंट से यूरिया रविवार को सभी डबल लॉक केंद्रों में पहुंचाई गई। आज सोमवार की सुबह किसानों को इसका वितरण शुरू हो जायेगा। डॉ निगम के मुताबिक दो-तीन दिनों के भीतर जबलपुर जिले को यूरिया की एक और रैक प्राप्त हो रही है।
कछपुरा रैक पॉइंट पहुंचे अधिकारी
उप संचालक कृषि ने बताया कि कछपुरा रैक पॉइंट का उन्होंने और जोनल मैनेजर हीरेन्द्र रघुवंशी ने अवलोकन किया तथा परिवहनकर्ता को कम्पनी के आदेश अनुसार यूरिया परिवहन करने के निर्देश दिये। इस मौके पर आईपीएल कंपनी के अधिकारी वरुण शिवहरे और परिवहनकर्ता आनंद कपूर भी मौजूद थे। उप संचालक कृषि डॉ निगम ने बताया कि जिले में डबल लॉक केंद्रों में डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। हालांकि डीएपी की मांग अब नहीं के बराबर है।

Next Post

सावन का महीना पवन करे शोर

Mon Jul 28 , 2025
मुंबई, (वार्ता) प्रकृति के श्रृंगार माह के रूप में माने जाने वाले श्रावण (सावन) माह के रिमझिम फुहारों पर आधारित गीतों की रचना कर फिल्मकारों ने प्यार के विभिन्न रूपों का खूबसूरती से चित्रण किया है। हिंदी फिल्मों में सावन का सीधा संबंध रोमांस से रहा है।दौर कोई भी हो […]

You May Like