विधायक के पोते का अपहरण, छिंदवाड़ा से सकुशल बरामद

छिंदवाड़ा। विधायक देवेंद्र पटेल के दो वर्षीय पोते दिव्यम पटेल को छिंदवाड़ा जिले के तामिया थाना अंतर्गत ग्राम साजकुही से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों राहुल पटेल और उमेश गौर ने फिरौती के लिए बालक का अपहरण किया था और नींद की गोली खिलाकर साजकुही ले गए थे। रायसेन पुलिस की सूचना पर छिंदवाड़ा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बालक के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने बालक सहित आरोपियों को रायसेन पुलिस को सौंपा। कार्रवाई में तामिया और कोतवाली पुलिस की टीम ने सराहनीय कार्य किया।

Next Post

लापता हुई दो बहनें, एक मिली, एक की तलाश

Fri May 30 , 2025
अहमदपुर। पुलिस ने लापता दो बहनों में से एक को बरामद कर परिजनों को सौंपा. वहीं दूसरी की तलाश जारी है. ग्राम आछारोही निवासी फरियादी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 मई दोपहर 3 बजे मेरी बच्ची एवं मेरे साडू भाई की बच्ची खेत के मकान का बोल […]

You May Like