डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए अनघा देशपांडे को दिल्ली कैपिटल्स का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली का कप्तान बनाया गया है। वहीं अब दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग टीम को मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने अनघा देशपांडे को शामिल किया है।
भारतीय टीम ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनघा देशपांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने सहायक कोच नियुक्त किया है। अनघा को लिसा कीटली की जगह नियुक्त किया गया है। सहायक कोच के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद अनघा ने कहा कि वह टीम को पहला खिताब दिलाने का प्रयास करेंगी।
