
सतना/मैहर। गणतंत्र दिवस की संध्या में लोकतंत्र के लोकोत्सव भारत पर्व में सतना और मैहर के जिला मुख्यालय पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में पारंपरिक कला मंडलियों द्वारा लोक नृत्य एवं लोक गीत प्रस्तुत किए जायेगे ।
सतना जिले में भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी को शाम 6 बजे से स्थानीय टाउन हॉल सतना और मैहर जिले में भारत पर्व का आयोजन शाम 6 बजे से सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैहर के सभागार में किया जा रहा है।
मैहर जिले के भारत पर्व में लोक कलाकार बलराम पुरोहित भोपाल द्वारा बुंदेली लोक गायन तथा रामकुमारी रजक सागर द्वारा नौरता लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा ।
सतना जिले के भारत पर्व कार्यक्रम में मनोभावना सिंह रीवा द्वारा बघेली लोक गायन और काशीरामअहिरवार निवाड़ी द्वारा लोक नृत्य ढीमर हाई,बुंदेली नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।स्वराज संस्थान संचालनालय ,संस्कृति विभाग जिला प्रशासन और जनसंपर्क संचालनालय के सहयोग से आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में सभी गणमान्य ,आम नागरिकों एवं पत्रकार बंधु से उपस्थित होने का आग्रह स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा किया गया है।
