परीक्षा की तैयारी में जुटे अफसर: एसडीएम बने शिक्षक, कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

बेगमगंज:कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के द्वारा जिले भर में शिक्षा का स्तर सुधारने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज पुनः एसडीएम सौरभ मिश्रा ने शासकीय सांदीपिनी विद्यालय एवं पीएमश्री कन्या विद्यालय  में कक्षा 10 वी. के स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। पहले उन्होंने  स्टूडेंट्स से सभी कोर्स के संबंध में जानकारी हासिल करने के साथ परीक्षा की तैयारी ओर आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की ।

एसडीएम मिश्रा कुछ समय के लिए शिक्षक बन गए और उन्होंने  स्टूडेंट्स की क्लास लेते हुए उन्हें संबंधित विषय में पढ़ाते हुए गाइड किया।वहीं प्राचार्य सहित शिक्षकों से भी पढ़ाई से संबंधित जानकारी लेने के साथ समय सीमा में पाठ्यक्रम पूरा करने को कहा।एसडीएम की परीक्षा के लिए गाइड करने की पहल पर स्टूडेंट्स एवं अभिभावकों ने मुक्तकंठ से उनकी प्रशंसा की।

Next Post

खड़गे, राहुल ने दी नए साल की शुभकामनाएं, एकता और प्रगति पर दिया जोर

Thu Jan 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को देशवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रगति एवं समृद्धि के लिए एकता तथा सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। श्री खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर शुभकामना संदेश पोस्ट […]

You May Like