
बालाघाट। खैरलाँजी थाना अंतर्गत ग्राम लिलामा एवं कटोरी
में ट्युबवेल के केबल चोरी हुए है । दिनांक 7 सितम्बर 2025 को देर रात में यह घटना को चोरो ने अंजाम दिया है।
ट्यूबवेलों से केबल चोरी हुए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान और सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है.खैरलाँजी क्षेत्र सहित ग्राम लिलामा में किसानों के लिए ट्यूबवेल अब सुरक्षित नहीं रहे. एक ही रात में चोरों ने अलग-अलग खेतों को निशाना बनाते हुए 13 ट्यूबवेलों से बिजली की केबल, चुरा लिए. इस वारदात से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. वहीं सिंचाई व्यवस्था पर भी संकट खड़ा हो गया है. आने वाले दिनों में फसलों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.ग्रामीणों ने बताया कि देर रात चोर खेतों में घुस जाते हैं और योजनाबद्ध तरीके से ट्यूबवेलों में लगे जरूरी सामान को उखाड़कर ले जाते हैं। सुबह जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो चोरी का पता चला अचानक इतनी बड़ी वारदात सामने आने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों से चोरी होना अब आम बात हो गई है लेकिन इस बार चोरों ने बड़ी संख्या में ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. बीते 30 दिन में यह केबल चोरी की तीसरी घटना है। घटना 7 सितम्बर दिन रविवार की देर रात की है। ट्यूबवेल से केबल चोरी की शिकायत खैरलांजी थाना प्रभारी को 8 सितम्बर 2025 को किसानों द्वारा थाना पहुंचकर दिए परन्तु किसानों का कहना है कि आज दिनांक तक ना ही पुलिस बल जांच करने पहुंचे है और ना कोई कार्यवाही की गई है
13 किसान के खेत से कॉपर तार निकालकर फरार हुए चोर
खैरलाँजी थाना अंतर्गत ग्राम लिलामा एवं कटोरी के किसान
समरत लाल सोनवाने के खेत के ट्यूबवेल से 200 फीट केबल, भुवनेश्वर ठाकुर के खेत से 250 फिट, गजेंद्र चौरीवार के खेत से 50 फिट,नोखराम डोहरे के खेत से 150 फिट,
राजेंद्र अमुले के खेत से 250 फिट,लक्ष्मण अमुले के खेत से 50 फिट,उमेश भगत के खेत से 300 फिट,श्यामेद्र भगत के खेत से 100 फिट,विनोद खरोले कटोरी के खेत से 200फिट, देवेंद्र गौतम के खेत से 400 फिट, कमल गौतम के खेत से 100 फिट,राजेश गौतम के खेत से 200 फिट, धनलाल गौतम के खेत से 250 फीट ट्यूबवेल की केबल चोरी हुआ है। चोरों ने केबल को काटकर कॉपर तार निकाला और फरार हो गए। चोरी हुए केबल की लगभग 2500 फिट है।
पुलिस ने नहीं की जांच विनोद खरोले किसान
इनका कहा है खेत में जो चोरी हुई है ट्यूबवेल की मोटर में लगे कॉपर केबल चोरी हुए है और पाइप को भी तोड़ मोड करके केबल निकाले और कम से कम 13 मोटर के वायरिंग और मोटर का नुकसान हुआ 13 किसान की मोटर निकाल कर वायरिंग ले जा लिए यह घटना 8 सितंबर की है इसकी जानकारी हमारे द्वारा थाना मे आकर दिए पर कोई कार्यवाही या इंक्वारी नहीं किये है हम चाहते की चोरों पर उचित कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजे।
उमेश भगत लिलामा किसान 13 किसानों के खेत से हुआ केबल चोरी
इनका कहना है मै लिलामा का किसान हु मेरे खेत मे समरसील ट्यूबवेल है 300 फिट गहराई से मोटर निकाल कर केबल काट कर लीजा लिये और 300 फीट पाइप उसको भी तोड़ दिया गया है और कम से कम 13 किसानों के यहां यैसी ही चोरी की घटना घाटी है इसकी जानकारी 8 सितंबर को थाने में दिए पुलिस ने आज तक ध्यान नहीं दिए और कोई कार्रवाई नहीं की है
इनका कहना है
मै अभी छुट्टी पर हूं। मामला संज्ञान में है। कुछ स्टॉफ बाहर होने से भी विवेचना में देरी हुईं है। हमने किसानों को कहा था कि खुद भी खेत जाकर थोड़ी निगरानी किया करे जिससे कि चोर को पकड़वाने में पुलिस की मदद हो। हमने सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी सलाह किसानों को दिए थे। मामले को दिखवाते है।
रामसिंह पटेल थाना प्रभारी खैरलांजी।
