मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल

इंफाल 13 जून (वार्ता) मणिपुर में राजधानी सहित पांच जिलों में शुक्रवार सुबह छह बजे इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं।

इंटरनेट पर बार-बार प्रतिबंध से सामान्य सरकारी और निजी तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गंभीर असर पड़ा एवं शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन अरामबाई टेंगोल (एटी) के नेता की गिरफ्तारी के बाद सात जून की रात 11.45 बजे से राज्य की राजधानी समेत पांच जिलों में इंटरनेट पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया था।

राज्य सरकार ने प्रतिबंध के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया। एटी ने अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में दस दिन बंद की घोषणा की लेकिन तीसरे दिन इसे वापस ले लिया।

शुरुआती प्रतिबंध आदेश पांच दिनों के लिए था और यह गुरुवार रात 11.45 बजे समाप्त हो गया।

गृह आयुक्त एन अशोक कुमार के देर रात के आदेश से प्रतिबंध को 13 जून की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया था।

Next Post

अपहरण का मुख्य आरोपी फैजल गिरफ्तार, हत्या की थी साजिश

Fri Jun 13 , 2025
इंदौर:कनाड़िया क्षेत्र में हुए युवक के अपहरण के सनसनीखेज मामले में फरार मुख्य आरोपी गोलू उर्फ फैजल कसेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. तीन दिन पहले देवास निवासी तौसीफ अली को नकाबपोश बदमाशों ने अगवा किया था, लेकिन […]

You May Like