इंदौर:कनाड़िया क्षेत्र में हुए युवक के अपहरण के सनसनीखेज मामले में फरार मुख्य आरोपी गोलू उर्फ फैजल कसेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ 22 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.
तीन दिन पहले देवास निवासी तौसीफ अली को नकाबपोश बदमाशों ने अगवा किया था, लेकिन तौसीफ ने चलती कार का स्टेयरिंग घुमाकर अपनी जान बचा ली. फैजल ने पूछताछ में बताया कि तौसीफ उनकी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देता था, इसी रंजिश में हत्या की योजना बनाई थी. घटना में शामिल अन्य तीन आरोपी अब भी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
