एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर मुकेश अंबानी ने जताया शोक

मुंबई 13 जून (वार्ता) पेट्रोलियम , दूरसंचार , रिटेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख जताते हुए प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

श्री अंबानी ने शुक्रवार को यहां जारी शोक संवेदना में कहा ”नीता और मैं तथा पूरा रिलायंस परिवार अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे में हुई जानमाल की भारी क्षति से अत्यंत दुखी और व्यथित हैं। हम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।”

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में रिलायंस चल रहे राहत प्रयासों को अपना पूर्ण और अटूट समर्थन देता है तथा हर संभव तरीके से सहायता करने के लिए तैयार है।

श्री अंबानी ने कहा ”हम प्रार्थना करते हैं कि प्रभावित सभी लोगों को इस अकल्पनीय क्षति से उबरने की शक्ति और सांत्वना मिले। ओम शांति।”

उल्लेखनीय है कि कल हुयी इस दुर्घटना में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों का निधन हो गया। एक व्यक्ति बच गया।

Next Post

क्रिकेट के जुनून में भोपाल पहुंचा 14 वर्षीय बालक परिजनों के सुपुर्द

Fri Jun 13 , 2025
इंदौर:हीरानगर थाना क्षेत्र से लापता हुए एक 14 वर्षीय बालक को पुलिस ने भोपाल से सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. बालक क्रिकेट का शौकीन है और इसी लगाव के चलते वह बिना बताए घर से निकल गया था. पुलिस की तत्परता से महज कुछ घंटों में […]

You May Like