सर्राफा व्यापारी से 26 ग्राम सोना और एक लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार

भरतपुर, 18 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में सवाईमाधोपुर के मानटाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम चार अज्ञात बदमाश एक सर्राफा व्यापारी से मारपीट करके करीब 26 ग्राम सोना और एक लाख रुपए की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। सर्राफा व्यापारी के साथ हुई इस वारदात के बाद सवाईमाधोपुर में व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित सर्राफा व्यापारी दिनेश कुमार दुकान बंद करके मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गर्ल्स मानटाउन स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और सोना एवं नकदी से भरा बैग छीन लिया।
व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास की कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। आरोपी भागते हुए सिविल लाइन क्षेत्र पहुंचे, जहां पहले से खड़ी एक स्कार्पियो में सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी करके संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

.....

Next Post

ग्वालियर चेंबर चुनाव: डॉ. प्रवीण अग्रवाल दूसरी बार बने अध्यक्ष, 617 वोटों से दर्ज की जीत

Sat Jul 18 , 2026
ग्वालियर:चंबल अंचल के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के त्रिवार्षिक चुनाव में डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने व्हाइट हाउस के आधिकारिक उम्मीदवार पारस जैन को 617 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में करीब […]

You May Like