सरदार पटेल को श्रद्धांजलि के साथ थाना परिसर में वृक्षारोपण

घुघरी। घुघरी थाना परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुलिस स्टाफ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई।

थाना प्रभारी पूजा बघेल के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझते हुए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी के लिए जागरूक करना भी था।

बताया गया कि सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी पूजा बघेल ने स्टाफ के साथ मिलकर पौधे लगाए। इस दौरान उपनिरीक्षक रामकिशोर माथरे, चंद्र सिंह पट्टा सहित थाने का संपूर्ण पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Post

बारिश से धान और सरसों की फसलें तबाह, कीड़ों और सड़ांध से किसानों में हाहाकार

Fri Oct 31 , 2025
बबलिया। पूरे जिले समेत बबलिया क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। मूसलाधार वर्षा ने खरीफ की मुख्य फसल धान और रबी की तैयारी के लिए बोई गई सरसों को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। लगातार हो रही क्षति से किसानों […]

You May Like